• Fri. Jul 31st, 2026

कानून से बचना नहीं होगा आसान: माली थाना पुलिस ने दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jul 31, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

 

नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को उनके घरों से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान माली थाना क्षेत्र के चरण गांव निवासी सुदर्शन चौधरी तथा बड़हरा गांव निवासी सुदय कुमार के रूप में की गई है।

दोनों लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। माली थाना अध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आलोक में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों एवं अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए माली थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

किसी भी आरोपित को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा तथा न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी कानून का सम्मान करने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *