• Fri. Nov 6th, 2026

घाटशिला में चलाया गया व्यापक खाद्य सुरक्षा जांच अभियान , छापेमारी में कई मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया 

admin's avatar

Byadmin

Nov 6, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घाटशिला क्षेत्र में व्यापक खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 7 मिठाई दुकानों, ढाबों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में गालूडीह क्षेत्र में लगभग 15 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, 4 किलोग्राम खराब लड्डू एवं अन्य मिठाइयां तथा अखाद्य रंग के 20 पैकेट पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

जादूगोड़ा स्थित जय मां रंकिनी होटल के निरीक्षण के दौरान लगभग 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, 8 किलोग्राम मिलावटी छेना तथा छेना से बनी 7 किलोग्राम मिठाई पाई गई। वहीं, उड़िया होटल के निरीक्षण में 10 -12 किलोग्राम तैयार सब्जी, 4 किलोग्राम अखाद्य रंग से निर्मित बूंदी, 3 किलोग्राम जलेबी तथा 1.5 किलोग्राम अखाद्य रंग मिला कश्मीरी मिर्च पाउडर पाया गया। इसके अतिरिक्त अखाद्य रंग की 15 पुड़िया भी बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर नष्ट करवाया गया। वहीं शासती होटल के निरीक्षण के दौरान 10 किलोग्राम एक्सपायर्ड दूध, 8 किलोग्राम एक्सपायर्ड नमकीन, 7 किलोग्राम खराब मिठाई, 2 किलोग्राम एक्सपायर्ड दही, 1 किलोग्राम एक्सपायर्ड पनीर तथा 600 ग्राम एक्सपायर्ड मक्खन पाया गया। इसके अतिरिक्त अखाद्य रंग की 9 पुड़िया भी बरामद की गईं, जिन्हें मौके पर नष्ट करवाया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान शासती होटल एवं जय मां रंकिनी होटल से खाद्य पदार्थों के विधिसम्मत नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने, एक्सपायर्ड एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। फूड इंस्पेक्टर मासूम अंसारी ने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा मिलावटखोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार का निरीक्षण एवं जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान लगभग 12-15 ठेला-खोमचा एवं कई मिठाई दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में शीतला होटल में मिलावटी खोवा पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। वहीं, एक अन्य रेस्टोरेंट में लगभग 4 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पाया गया, जिसे भी मौके पर नष्ट करवाया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *