• Fri. Jul 31st, 2026

जनकपुर पोखरा में पुलिस की छापेमारी सफल, शराब तस्करी का नामजद आरोपी दबोचा

admin's avatar

Byadmin

Jul 31, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा निवासी छोटन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आरोपी पूर्व में दर्ज शराब तस्करी के एक मामले में नामजद था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जनकपुर पोखरा में पूर्व में दर्ज शराब बरामदगी के मामले में आरोपी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही कहा कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नवीनगर थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी परिस्थिति में शराब तस्करी और अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *