• Sat. Aug 1st, 2026

औद्योगिक क्षेत्र में चोरी पर पुलिस का शिकंजा, 50 किलो कॉपर वायर संग आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Aug 1, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

 

नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने बीआरबीसीएल (BRBCL) परिसर से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 50 किलोग्राम कॉपर वायर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में की गई है। एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीआरबीसीएल परिसर में चोरी की गतिविधि हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी बीआरबीसीएल की बाउंड्री फांदकर परिसर में घुसकर कॉपर वायर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 50 किलोग्राम चोरी की कॉपर वायर बरामद की गई। बरामद कॉपर वायर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा इससे पहले भी चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता रही है या नहीं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चोरी, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *