
सरायकेला-खरसावां – जिले में छोटे दुकानदारों, होटल एवं ढाबा संचालकों को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है।

अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि गैस की कमी के कारण छोटे व्यापारियों को अपना व्यवसाय चलाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बड़े उद्योगों, जैसे श्री सीमेंट, को प्राथमिकता देकर गैस उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि छोटे दुकानदारों की जरूरतों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने इस पूरी स्थिति के लिए केंद्र सरकार की गैस आपूर्ति व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वितरण प्रणाली में संतुलन और पारदर्शिता की कमी साफ दिखाई दे रही है, जिसका खामियाजा छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।
पत्र के माध्यम से उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर छोटे दुकानदारों, होटल एवं ढाबा संचालकों को प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छोटे व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
