• Thu. Apr 16th, 2026

सरायकेला: चांडिल के पितकी रेलवे गेट पर जाम से मिलेगी राहत, ओवरब्रिज का एक तरफ का गर्डर लॉन्च

admin's avatar

Byadmin

Apr 16, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : दक्षिण पूर्वी रेलवे आद्रा प्रमंडल के चांडिल जंक्शन के अधीन पितकी रेलवे गेट पर लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। गुरुबार को आद्रा रेल मंडल ने पितकी रेलवे ओवरब्रिज के एक तरफ के क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग का काम पूरा कर लिया।

 

पितकी रेलवे गेट हमेशा जाम रहने से बस, ट्रक और आम यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। ट्रेनों की आवाजाही के कारण फाटक बार-बार बंद होता है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गर्डर के ऊपर सड़क निर्माण का कार्य तेजी से किया जाएगा। सड़क का काम पूरा होते ही ओवरब्रिज के एक तरफ के हिस्से को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे एक लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

 

स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस कदम का स्वागत किया है। लोगों को उम्मीद है कि पूरे ओवरब्रिज के बन जाने के बाद पितकी गेट पर जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। फिलहाल दूसरे हिस्से के गर्डर लॉन्चिंग का काम भी जल्द शुरू होने की संभावना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *