
कथारा-
भाकपा माले ने मंगलवार को विधायक अरूप चटर्जी को कथित धमकी दिए जाने के विरोध में राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत कथारा में प्रतिवाद मार्च निकाला।

चेतना क्लब से निकला मार्च मुख्य बाजार होते हुए कथारा चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।

सभा में वक्ताओं ने सांसद ढुलू महतो और गैंगस्टर प्रिंस खान के कथित आपराधिक संबंधों की जांच कराने, ढुलू महतो की कथित अवैध कमाई एवं अपराधों की जांच के लिए समिति गठित करने तथा कोयलांचल में माफिया गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।
नेताओं ने आरोप लगाया कि कोयला चोरी के खिलाफ आवाज उठाने पर विधायक अरूप चटर्जी को धमकी दी गई है।
सभा को भाकपा माले के राज्य स्थायी समिति सदस्य भूवनेश्वर केवट, राज्य समिति सदस्य विकास कुमार सिंह, जिला समिति सदस्य बालेश्वर गोप, माकपा जिला सचिव भगीरथ शर्मा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय एजेंसियां मामले की जांच नहीं करती हैं तो राज्य सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
