• Thu. Jun 18th, 2026

एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर के सम्मान समारोह में 10 युवाओं को मिला रोजगार, 2 बने आत्मनिर्भर

admin's avatar

Byadmin

Jun 18, 2026
crescent ad

 

रामगढ़ , झारखंड से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

रामगढ़। एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, रामगढ़ के लिए यह एक गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक अवसर रहा। संस्थान द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में जिले के युवाओं की उपलब्धियों को सराहा गया तथा उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला कौशल पदाधिकारी अनिल रंजन तथा यूएनडीपी के प्रतिनिधि कुलदीप भी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान कुल 10 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र (ऑफर लेटर) प्रदान किए गए, जबकि 5 अभ्यर्थियों को सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 2 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन प्रदान की गई। अधिकारियों ने कहा कि कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना ही सरकार एवं संस्थानों का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में बताया गया कि चयनित अभ्यर्थी अब KPR Sugar & Apparels Limited में आकर्षक वेतनमान एवं बेहतर सुविधाओं के साथ अपनी पेशेवर यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह उपलब्धि अभ्यर्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल प्रशिक्षण युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करें। वहीं जिला कौशल पदाधिकारी ने युवाओं को निरंतर सीखते रहने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों ने भी चयनित अभ्यर्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने उम्मीद जताई कि ये युवा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।

अंत में एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि संस्था आगे भी युवाओं को कौशल विकास, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर सहयोग प्रदान करती रहेगी।

रोजगार, कौशल और आत्मनिर्भरता की दिशा में यह पहल निश्चित रूप से युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *