• Thu. Jun 18th, 2026

मुहर्रम त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भगाबान्ध ओपी में शांति समिति की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jun 18, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। मुहर्रम का त्योहार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण संपन्न कराने को लेकर बुधवार को भगाबान्ध ओपी प्रांगण में शांति समिति पुलिस जन सहयोग समिति की एक आहूर्त बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा ने की बैठक में ओपी क्षेत्र के सभी मुस्लिम अखाड़ा कमिटी के लाइसेंसधारी सरदार,डीजे संचालक,व अन्य गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित हुए और सभी ने ओपी प्रभारी के समक्ष बारीकी से अपने अपने क्षेत्र का सुझाव पेश किए इसपर प्रभारी ने सभी का स्वागत करते हुए सभी को अस्वस्थ किये और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुहर्रम का यह त्योहार हसन हुसैन की याद में दुख के रूप में मनाया जाता है

जिसे लोग आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। ताजिया माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला प्रशासन के निर्देश का पालन कर निर्धारित समय व रुट से ही निकालें ताजिया की ऊँचाई सीमित रहेगी। अखाड़ा में वैसे खतरनाक खेलों का प्रदर्शन न करें जिससे किसी को क्षति हो। डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी।

डीजे बजते हुए पकड़े जाने पर लाइसेंसधारी के साथ साथ डीजे संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ताजिया जुलूस के साथ वॉलंटियर साथ रहेंगे और नियंत्रण करते हुए आगे बढ़ेंगे यातायात बाधित नही करेंगे साथ ही पुलिस दल भी तैनात रहेगी लोग किसी के अफवाह में न पड़ें यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है या हुड़दंगी करता है

तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। पुलिस आपकी सेवा में हर क्षण तत्यपर रहेगी। जुलूस के दौरान लाइसेंसधारी साथ रहेंगे यदि कोई विधि व्यवस्था भंग करते हुए पकड़े जाते है तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमें किसी की कोई पहल पैरवी नही सुनी जाएगी। मौके पर ओपी प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा,एस आई किशोर मुंडा, गुड्डू खान,कलीम खान,जेठू सिंह,के अलावे अन्य गणमान्य इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *