• Mon. Jun 1st, 2026

एनबीडब्ल्यू वारंटी अनुप ठाकुर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

admin's avatar

Byadmin

Jun 1, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोइरीडीह गांव में छापेमारी कर वारंटी अनुप ठाकुर को उसके घर से गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार वारंटी की पहचान कोइरीडीह गांव निवासी अनुप ठाकुर के रूप में की गई है। उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट निर्गत था, जिसके आलोक में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में नवीनगर थाना के एसआई श्यामबाबू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत एनबीडब्ल्यू वारंटी अनुप ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में फरार वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *