
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिला के नवीनगर में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राजनरायन राय की सेवा निवृत्ति तथा नए प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजेंद्र कुमार सिंह के सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति से समारोह गरिमामय बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।

समारोह की अध्यक्षता शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया। समारोह के दौरान गायक कलाकार शिक्षक सनोज सागर ने अपनी सुरीली प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और पूरे माहौल को आत्मीय बना दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर सूरज कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, बीपीआरओ मुकेश कुमार एवं एमओ श्रीराम मिश्रा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने निवर्तमान बीईओ राजनरायन राय के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि राजनरायन राय ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में अनुशासन कायम करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि राजनरायन राय एक कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी रहे हैं। उनके कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने नए प्रभारी बीईओ विजेंद्र कुमार सिंह से उम्मीद जताई कि वे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर शिक्षक संघ एवं शिक्षा विभाग के कर्मियों की ओर से राजनरायन राय को अंगवस्त्र, मोमेंटो, बुके एवं अन्य उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नए प्रभारी बीईओ विजेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में राजनरायन राय ने सभी शिक्षकों, कर्मियों एवं अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि नवीनगर में बिताया गया समय उनके जीवन की यादगार यात्रा रहा। वहीं नए प्रभारी बीईओ विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे टीम भावना के साथ कार्य करेंगे तथा सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षक नेता मृत्युंजय सिंह, अशोक पांडेय, संतोष सिंह, शिक्षक मनीष सिंह, रोहित सिंह, आनंद सिंह, प्रमेन्द्र सिंह सहित प्रखंड के दर्जनों प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
