
चाकुलिया स्थित आंदोलक अस्पताल को पुनः चालू करने की दिशा में आनंदलोक परिवार की पहल रंग लाई। अस्पताल का विधिवत उद्घाटन बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया।

उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा कि अस्पताल के फिर से शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और मरीजों को दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने आनंदलोक परिवार के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाजहित में इस तरह की पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
मौके पर झामुमो नेत्री सह नगर पंचायत के अध्यक्ष सोमवारी सोरेन,प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा,पार्षद मौसुमी मल्लिक,नगर सचिव सुजीत दास,मलय मोहंती, बुवाई दास, टुलू साव,गणेश दत्त,मिथुन कर,अजीत गोप, भरत दास,बबलू बेरा प्रखंड सभी महिलाओं गण आदि उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
