• Wed. Apr 15th, 2026

सरायकेला: एन एच 33 भादुडीह में यात्री बस और LPT वाहन की आमने-सामने टक्कर, कई घायल

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह में बुधवार को यात्री बस और मालवाहक LPT वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। दोनों वाहनों के चालक भी घायल हुए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सफेद रंग की यात्री बस संख्या JH 22 H-4062 और सफेद रंग का मालवाहक LPT वाहन संख्या JH01GE-8442 के बीच भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बस से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

 

फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *