
केंदुआ /केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के अलकुसा गोरखपुरी कैम्प से बुधवार को लापता नाबालिग छात्र प्रिंस कुमार हरिजन की लाश हत्यारे पड़ोसी के घर की पिछवाड़े झाड़ियों में बोरी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश की बरामदगी के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है केन्दुआडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे रोहित कुमार गुप्ता तथा उनके नाबालिग सहयोगी कृष कुमार गुप्ता को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार दोपहर 1बजे से मृतक प्रिंस अपने घर से लापता थे। इस संबंध में उनके माता गुड्डी देवी ने केन्दुआडीह थाना में गुमशुदगी की सुचना दी थी। मृतक की माँ गुड्डी देवी गोपालीचक् कोलियरी में बीसीसीएल कर्मी हैं ।वे अपने पति स्व.रामाज्ञा हरिजन के देहांत उपरांत अनुकंपा पर हाल ही में नौकरी ली हैं। पुलिस मृतक का शव को अपने कब्जे में कर अन्त्य परीक्षण के लिए धनबाद भेज मामले की जाँच में जुट गई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
