• Fri. Sep 25th, 2026

अपर्णा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय ‘बाल कवि सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Sep 25, 2026
crescent ad

 

पत्रकार चंचल गोस्वामी

अपर्णा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं साहित्यिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 24 एवं 25 सितंबर को दो दिवसीय ‘बाल कवि सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया।

 

हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्ग नर्सरी से दसवीं तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

सम्मेलन में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक स्वरचित कविताओं संग हास्य कविताएँ का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया।

 

उनकी रचनाओं में राष्ट्रप्रेम, परिवार, प्रकृति-प्रेम, माँ, पिता, बहन, ‘स्क्रीन के पीछे का सच’, ‘यहाँ सब बिकता है’, विद्यार्थी जीवन, वृद्धाश्रम सहित जीवन के विभिन्न भावों एवं सामाजिक विषयों को सुंदर और संवेदनशील ढंग से अभिव्यक्त किया गया|

 

विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी रचनाएँ प्रस्तुत की और उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।विशेष रूप से सृष्टि राज, अर्पिता दत्ता, प्रशंसा कुमारी, देव कुमार, ऋषित राज, हिमांशु कुमार ओम आदित्य, हर्ष राज, आर्या कुमारी, दिव्या कुमारी, पलक जायसवाल, अनिशा तिवारी, अंशिका कुमारी, अनामिका कुमारी , प्रिया भारती, श्रीमय मिश्रा, जसजीत सिंह, रुचिका कुमारी, अथर्व आर्यन, नंदनी कुमारी, बेबी मंडल, आरव गुप्ता, अंशिका, अस्मिता श्याम ,समृद्धि कुमारी, सोहन गोराई, रितेश कुमार, आशी कुमारी , अमित कुमार, प्रशंसा कुमारी और शिवम कुमार की प्रस्तुतियाँ अत्यंत प्रभावशाली रहीं। इन विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम में श्री के. के. सिंह एवं श्रीमती रेणु कौशल निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। दोनों निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर लेखन एवं निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायक शब्दों से विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम नायक ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निरंतर विकसित करने तथा साहित्य के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए प्रेरित किया|

 

विद्यालय परिसर में आयोजित इस साहित्यिक कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति-कौशल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को देखते हुए भविष्य में इस आयोजन को विद्यालय परिसर से आगे बढ़ाकर धनबाद स्तर पर व्यापक रूप से आयोजित करने की दिशा में प्रयास करने की बात कही।

 

दो दिवसीय ‘बाल कवि सम्मेलन’ बच्चों की प्रतिभा, कल्पनाशक्ति, सृजनात्मकता और साहित्यिक अभिरुचि का एक शानदार उत्सव बनकर उभरा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *