
आदित्यपुर (का.प्र.)। आरआईटी थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद 103 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।
महीनों बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार तथा आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर उपस्थित थे।
इस मौके पर एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि सितंबर माह में जिला पुलिस की तकनीकी शाखा और विभिन्न थानों के समन्वय से 103 मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में भी मोबाइल लौटाए गए थे, लेकिन इस बार रिकॉर्ड संख्या में फोन बरामद हुए हैं। एसपी ने कहा कि गुम या चोरी हुए मोबाइलों का इस्तेमाल साइबर ठगी समेत अन्य अपराधों में हो सकता है।
इसलिए समय पर बरामदगी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से मोबाइल खोने या चोरी होने पर तत्काल CEIR पोर्टल अथवा संचार साथी ऐप पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
