
*बड़कागांव* बड़कागांव पूर्व विधायक सह कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुश्री अंबा प्रसाद ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। परीक्षा में सफलता के बाद अंबा प्रसाद ने कहा कि अब राजनीति के साथ-साथ न्यायालय के माध्यम से भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
अंबा प्रसाद ने कहा, “राजनीति के गलियारों के साथ-साथ, न्यायालय के गलियारों में भी हम कदम बढ़ा चुके हैं। विधायिका का अनुभव तो है, कार्यपालिका की कार्यशैली का भी अनुभव है। विधायिका एवं कार्यपालिका के बीच की कश्मकश में फंसी जनता के लिए अब न्याय की गुहार भी लगाऊँगी।”

उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के साथ किए जाने वाले अन्याय और प्रताड़ना के खिलाफ वे पहले भी आवाज उठाती रही हैं। अब कानूनी लड़ाई के माध्यम से भी लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा, “जनता जनार्दन पर किए गए हर अन्याय एवं प्रताड़ना के खिलाफ पहले भी आवाज उठाती थी और अब कानूनी लड़ाई भी लड़ूँगी।”

AIBE परीक्षा में सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए अंबा प्रसाद ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “आपकी अंबा आप लोगों के आशीर्वाद से AIBE की परीक्षा पास कर गई है।”
अंबा प्रसाद की इस सफलता के बाद उनके सार्वजनिक जीवन में एक नया अध्याय जुड़ गया है। विधायिका और कार्यपालिका के अनुभव के बाद अब वे कानून के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
