• Wed. Sep 2nd, 2026

अंबा प्रसाद के प्रयास से बादम में मिला 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

admin's avatar

Byadmin

Sep 2, 2026
crescent ad

 

बड़कागांव। बादम क्षेत्र के बनिया मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, पासवान टोला एवं सुभाष चौक के ग्रामीण पिछले करीब 20 दिनों से बिजली संकट से परेशान थे। ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण इन इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित थी।

ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान के लिए पहल की। उनके प्रयास का परिणाम सामने आया और क्षेत्र के लिए 100 केवी की जगह 200 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।

200 केवी का ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली की समस्या के कारण घरेलू कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे थे।

ग्रामीणों ने 200 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आभार जताया। साथ ही संबंधित विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर स्थापित कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा कि 100 केवी के स्थान पर 200 केवी का ट्रांसफार्मर मिलने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और भविष्य में बिजली की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *