
आदित्यपुर। झारखंड में युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को मजबूत और विस्तारित करने की दिशा में प्रदेश कमेटी का गठन कर लिया है।
बुधवार को पार्टी की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की गई। इसमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महासचिव और चार प्रदेश सचिवों के नाम शामिल हैं।प्रदेश कमेटी की सूची की घोषणा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो एवं युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर जदयू के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार तथा युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह भी उपस्थित थे। जारी सूची के अनुसार, अशोक सिंह और प्रमोद रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, चंद्रभूषण सिंह, प्रीतेश्वर द्विवेदी एवं सुजीत वर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार रोशन कुमार, सुहैल अंसारी, रविंद्र देव चरण और राजकुमार महतो को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जदयू की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।प्रदेश कमेटी की पहली सूची जारी होने के बाद युवा जदयू के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

