
आदित्यपुर। जमशेदपुर के व्यवसायी विक्रम शर्मा की कंपनी विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड में नए डायरेक्टर की नियुक्ति की गई है। कंपनी प्रबंधन ने अशोक कुमार सिंह (उर्फ राघव) को डायरेक्टर बनाया है।
बताया जाता है कि वे सोनारी क्षेत्र के निवासी हैं और एक न्यूज चैनल के चेयरमैन भी रह चुके हैं।कंपनी से जुड़ी जानकारी के अनुसार, विक्रम उद्योग प्रा. लि. का सालाना कारोबार लगभग 600 से 700 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।
कंपनी के विभिन्न राज्यों में कारोबार फैले होने की बात कही जा रही है। हरियाणा के रोहतक-गुड़गांव क्षेत्र में ट्रूबक्स बीयर की बॉटलिंग प्लांट, मध्य प्रदेश के जबलपुर में करीब 200 एकड़ जमीन, पश्चिम बंगाल के रानीगंज में कोयला कारोबार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सफेद पत्थर (सिलिका/क्वार्ट्ज) का काम तथा झारखंड के घाटशिला में क्रशर मशीन संचालन की जानकारी सामने आई है।
इसके अलावा कोलकाता में आरएनटी अस्पताल के समीप करीब 10.70 बीघा जमीन होने की भी चर्चा है। इधर, विक्रम शर्मा की हत्या का मामला अब भी सुर्खियों में है। 13 जनवरी को सिल्वर सिटी मॉल में उन्हें गोली मार दी गई थी। इस सनसनीखेज घटना में अब तक शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे जांच एजेंसियों पर दबाव बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी और परिवार से जुड़े कुछ मामलों में पहले भी जांच एजेंसियों की नजर रही है,
हालांकि संबंधित मामलों में स्पष्ट आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।फिलहाल, नए डायरेक्टर की नियुक्ति को कंपनी के विस्तार और प्रबंधन में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, हत्याकांड की गुत्थी सुलझना अभी बाकी है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
