• Sun. May 17th, 2026

तिरुलडीह : भुत प्रेत की अफवाहों को लेकर ग्राम प्रधान व थाना प्रभारी की संयुक्त अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ हुई बैठक, अफवाहों से बचने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए थाना प्रभारी ने की अपील।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 11, 2025
crescent ad

तिरुलडीह : सरायकेला खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में भूत प्रेत की अफवाहों को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान एवं थाना प्रभारी की संयुक्त अध्यक्षता में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुखिया के साथ ग्रामीण भी मौजूद हुए। भुत प्रेत की अफवाह एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए चर्चा की गई। तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि भूत प्रेत के अफवाहों में कई तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है । गलत वायरल वीडियो और फोटो से बचने की जरूरत हैं, उन्होंने भोले भाले ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर पुलिस को सूचित करें। जिससे उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर सहमति बनी।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *