• Wed. Sep 9th, 2026

झारखंड के छात्रों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर हेमंत सोरेन सरकार के ख़िलाफ़ जिला मुख्यालय पर धरणा प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Sep 9, 2026
crescent ad

 

आज सरायकेला स्थित जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी सरायकेला खरसवाँ के जिलाध्यक्ष श्री हरे कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में और प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद की मौजूदगी में बिशाल धरणा प्रदर्शन का आयोजन हुआ ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी ने कहा की भाजपा और केंद्र की सरकारों ने जब छात्रों पर दर्ज मुक़दमों को वापस ले लिया है तो झारखंड सरकार वीडियोग्राफ़ी से तस्वीरों को निकाल कर मुकदमे दर्ज कर रही है ।इस सरकार ने कभी अपराधियों और नक्सलियों के ख़िलाफ़ भी कभी ऐसी कठोर कार्रवाई नहीं की है ।देश ने देखा दिल्ली में प्रधानमंत्री जी को और उनकी स्वर्गीय माता जी तक को भद्दी भद्दी गालियाँ दी गई, फिर भी भाजपा सरकार ने उन्हें नादान समझ कर माफ़ कर दिया। लेकिन झारखंड के छात्रों ने तो अद्भुत शालीनता का परिचय दिया फिर भी उनके साथ हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा अपराधियो जैसा व्यवहार किया जा रहा है ।कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली इस सरकार को अब लोक लाज का भी डर नहीं है, इस सरकार ने कोयला बेचा, बालू बेचा,पत्थर बेचा, जमीन बेचा, जंगल बेचा, उससे भी इनका मन नहीं भरा तो यह झारखंड के युवाओं का भविष्य बेच रहे हैं ।

श्री आदित्य साहू ने कहा यह सरकार अगर नहीं सुधारती है तो भाजपा इन्हें रास्ते पर लाने का काम करेगी ।

उसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बालमुकुंद सहाय ने अपने संबोधन में कहा, भाजपा ने ही झारखंड राज्य का निर्माण किया है हमारी जिम्मेदारी है झारखंड को मजबूत और सशक्त बनाने की,आज यह सरकार सिर्फ घोटाले करने और भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी ।

जिलाध्यक्ष श्री हरे कृष्ण प्रधान ने अपने संबोधन में कहा, इस भ्रष्टाचारी सरकार की घोटालों और नाकामियों की अगर गिनती करवाई जाये तो सुबह से रात हो जाए पर गिनती न खत्म हो, उन्होंने कहा यह सरकार हर छेत्र में विफल साबित हुई है ।

धरने को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी श्री मनोज मिश्रा ने कहा भाजपा ने आंदोलन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन दिया था परिणाम स्वरूप हेमंत सोरेन सरकार को झुकना पड़ा थाआज यह सरकार छात्रों पर दर्ज मुकदमों को जब वापस नहीं ले रही है तो पुनः भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है ।

इस सरकार को भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर फिर एक बार पीछे हटने को मजबूर कर देगी ।

इसके अलावा कार्यक्रम को मेयर संजय सरदार, जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा,उदय सिंहदेव,अनंतराम टुडू, रमेश हंसदा,बॉबी सिंह ने भी संबोधित किया

आज के संपन्न हुये धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया ।

आज के संपन्न हुए कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अमित सिंह के अलावा राजा सिंहदेव,बिजय महतो,सुनील श्रीवास्तव,भूषण मुर्मू,अमितेश अमर,ललन शुक्ला,सतीस शर्मा,बद्री दरोगा,पप्पू वर्मा,रितिका मुखी,सूर्या देवी,,बीजू दत्ता,मंगल महतो,अखिलेश महतो,बलदेव मंडल,धर्मेद्र प्रधान,राजकुमार सिंह,मनोहर दास,गुरजीत सिंह,शैलेश शर्मा,पिंकी मोदक,मुरली प्रधान,मंटू शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *