• Mon. Apr 20th, 2026

बिहार/ वैशाली जिला के महुआ के छतवारा बाइपास महिला यात्रियों से भरा एक टेंपो पलटा, दर्जनों जख्मी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 10, 2023
crescent ad

 

वैशाली: महुआ के छतवारा बाइपास सड़क में बनी खाई के कारण महिला यात्रियों से भरा एक टेंपो पलट गया. जिससे कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. टेंपो में सवार आधा दर्जन महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक टेंपो पर सवार करीब आधा दर्जन महिला यात्री कन्हौली से अपने किसी संबंधी के यहां गोविंदपुर सिंघाड़ा जा रही थीं. उसी दौरान छतवारा बाईपास में बने खाई में गिरकर टेंपो पलट गया. टेंपो पर सवार महिलाओं को चोटें आयी हैं. घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गयी.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *