
आदित्यपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आदित्यपुर कार्यालय परिसर में स्थित एक सूखे नीम के पेड़ को अविलंब हटाने की मांग को लेकर लिखित आवेदन सौंपा है।
अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि विभागीय कार्यालय के मुख्य द्वार स्थित मंदिर प्रांगण के पास लगा नीम का पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और गिरने की स्थिति में है।
वर्तमान में बरसात, आंधी और तूफान का मौसम होने के कारण इसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है,
जिससे किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। मनोज पासवान ने कहा कि यदि समय रहते पेड़ को काटकर नहीं हटाया गया तो कार्यालय आने-जाने वाले लोगों तथा आसपास के क्षेत्र में जान-माल का नुकसान हो सकता है।
उन्होंने संबंधित विभाग से जनहित में शीघ्र कार्रवाई करते हुए सूखे पेड़ को हटवाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

