• Sun. Nov 22nd, 2026

फर्जी पत्रकार ने शादी का झांसा देकर असम की महिला को ब्लैकमेल कर मांगी मोटी रकम , पीड़िता ने जमशेदपुर आकर एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार 

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर शादी का रिश्ता तय करने के बहाने एक महिला को धोखे में रखने, उसकी नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने और बाद में ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है। असम के गुवाहाटी की रहने वाली पीड़िता महिला ने जमशेदपुर आकर शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपकर फर्जी पत्रकार अमित विश्वकर्मा और उसकी मां अनिता देवी तथा पत्नी पूजा शर्मा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2024 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से अमित विश्वकर्मा ने उन्हें शादी का प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद वह असम स्थित उनके घर पहुंचा और परिवार के सामने शादी की बात रखी। आरोप है कि अमित ने खुद को विधुर एवं एक पत्रकार बताते हुए कहा था कि उसकी पत्नी और बच्चे की मौत हो चुकी है। उसकी मां अनिता देवी ने भी फोन पर इस दावे की पुष्टि की थी। आरोपी की ओर से कुछ दस्तावेज भी भेजे गए थे, लेकिन जांच में वे कथित तौर पर फर्जी पाए गए। पीड़िता का आरोप है कि बाद में उन्हें पता चला कि अमित की पत्नी पूजा शर्मा और बच्चा जीवित है । इतना ही नहीं, उसकी पत्नी ने भी कथित तौर पर खुद को मृत बताने के झूठे दावे में सहयोग किया था। इसी दौरान पीड़िता की नाबालिग बच्ची ने अमित पर गलत तरीके से छूने और अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद जब पीड़िता जमशेदपुर पहुंचीं तो आरोपी और उसके परिवार के सदस्य फरार मिले। इसके बाद उन्होंने आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला असम के गुवाहाटी स्थित पटासिल आमबाड़ी थाने को भेज दिया था। पीड़िता के मुताबिक, वारंट जारी होने के बाद असम पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आदित्यपुर पहुंची, लेकिन वह परिवार समेत फरार मिला। बाद में मामले में चार्जशीट दाखिल हुई। दोबारा वारंट जारी होने पर आरोपी ने जमानत के लिए याचिका दायर की। इस दौरान उसके परिवार की ओर से माफीनामा भी दिया गया था। लेकिन माफीनामे के बावजूद आरोपियों का रवैया नहीं बदला। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र संदेश भेजकर परेशान किया जाने लगा और जबरन शादी करने का दबाव बनाया गया। साथ ही पत्रकार होने का धौंस दिखाकर बड़ी रकम की मांग भी की गई। रुपये नहीं देने पर अपहरण करने और निजी जानकारी व तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई।

पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उनकी निजी तस्वीरें कई अन्य लोगों को भी भेज दी है । लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने विवश होकर आसाम से जमशेदपुर पहुंची और 19 नवंबर को बिष्टुपुर थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

अब पीड़िता ने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी इसी तरह दूसरे राज्यों की महिलाओं को भी अपने जाल में फंसा सकता है। पीड़िता ने दोषियों को सजा दिलाने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी एसएसपी से गुहार लगाई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *