• Mon. Jun 29th, 2026

Saraikela : पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय दिवस की सायंकालीन समीक्षा बैठक संपन्न* *सिविल सर्जन की अध्यक्षता में हुई बैठक, शत-प्रतिशत लक्ष्य पर जोर* *हाउस-टू-हाउस भ्रमण कार्य की हुई समीक्षा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 29, 2026
crescent ad
सरायकेला-खरसावां: – दिनांक *29 जून 2026* को राष्ट्रीय पल्स पोलियो *NID* अभियान के द्वितीय दिवस के अंतर्गत *हाउस-टू-हाउस भ्रमण कार्य* की सायंकालीन समीक्षा बैठक *Evening Briefing* सरायकेला-खरसावां में सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सिविल सर्जन ने *शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति* हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिन बच्चों को बूथ पर दवा नहीं पिलाई जा सकी है, उन्हें घर-घर जाकर चिन्हित कर खुराक पिलाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला आरसीएच पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, बीपीएम, बीसीएम, सुपरवाइजर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *