• Fri. Apr 24th, 2026

सरायकेला : धूल और प्रदुषण से जिले वासियों का जीवन हुआ अस्त व्यस्त, युवा कलाकार कार्टून आर्ट माध्यम से प्रदुषण के प्रति लोगों को किया जागरूक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 22, 2025
crescent ad

सरायकेला खरसावां जिला में फैल रहे प्रदूषण को लेकर चैनपुर निवासी युवा कलाकर सौरभ प्रामाणिक ने एक कार्टून आर्ट बना कर लोगों को प्रदुषण के प्रति सचेत किया है, जिसमें उन्होंने एक पौधे का चित्र बनाया है जो मास्क लगाया हुआ है। यह चित्र प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है कि प्रदूषण न केवल मनुष्यों के लिए, बल्कि पेड़-पौधों के लिए भी हानिकारक है। यह कार्टून आर्ट एक शक्तिशाली संदेश देता है कि हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। सरायकेला,चांडिल,कांड्रा और आदित्यपुर में धूल और प्रदूषण की समस्या एक गंभीर चिंता का विषय है। इससे न केवल आम जनता के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। धूल और प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, त्वचा संबंधी समस्याएं एवं अन्य गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही हैं। इसके अलावा, यह प्रदूषण पेड़-पौधों और जानवरों के लिए भी हानिकारक है। यह देखकर चांडिल के युवा कलाकार कार्टून आर्ट के माध्यम से लोगों को इस समस्या के प्रति जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपने कार्टून के माध्यम से धूल और प्रदूषण के दुष्प्रभावों को दर्शा रहे हैं, और लोगों को इस समस्या के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह एक सराहनीय प्रयास है, उम्मीद है कि इन युवा कलाकारों की मेहनत से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे इस समस्या के समाधान के लिए एकजुट होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *