
सरायकेला-खरसावां जिले के चाण्डिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत तमोलिया में गुरुवार को एक बुजुर्ग पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल के साथ 2 देशी कट्टे भी बरामद किए गए हैं।
घटना 9 जुलाई गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे की है। तमोलिया कॉलोनी स्थित गोविंद विद्यालय के पीछे 62 वर्षीय शेख नूर मोहम्मद पर कुछ लोगों ने जान मारने की नियत से फायरिंग की थी। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर कपाली ओपी थाना कांड संख्या 97/2026 दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। CCTV फुटेज, भौतिक साक्ष्य और तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी मोहम्मद जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन अंसारी उम्र 41 वर्ष को तमोलिया से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया गया। साथ ही झाड़ी में छिपाए गए दो पुराने कट्टे भी जब्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी तमोलिया दुखी मंदिर के पीछे नाला के पास का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार गोल्डन अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गौ तस्करी सहित 8 से ज्यादा मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
आरोपी पर बीएनएस की धारा 118, 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने कहा है कि इलाके में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कपाली क्षेत्र में हथियारों की बरामदगी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
