
आदित्यपुर। आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर-6 स्थित श्रेया इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में चार विधि विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है तथा चोरी गए अधिकांश सामान बरामद कर लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार 8 जुलाई 2026 को महावीर नगर रोड नंबर-10, आदित्यपुर-2 निवासी नीरज प्रसाद ने आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर और ताला तोड़कर पांच स्मार्ट मोबाइल फोन, दो पावर बैंक, एक ब्लूटूथ स्पीकर, एक ईयरबड तथा चार हजार रुपये नकद की चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने चार विधि विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए पांच स्मार्ट मोबाइल फोन, दो पावर बैंक और एक ब्लूटूथ स्पीकर बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। इसके बाद सभी किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में आरआईटी थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत पराशर, पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र मुंडा, सहायक अवर निरीक्षक जय प्रकाश तिवारी, विक्रम कुमार, रामजतन प्रसाद, आरक्षी उमाशंकर सिंह तथा थाना में प्रतिनियुक्त रिजर्व गार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
