• Sun. May 17th, 2026

Saraikela : बालू की लूट पर खनन विभाग की दबिश, उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग ने तीन अवैध बालू लदा ट्रैक्टर चौका और ईचागढ़ से किया जप्त, करोड़ों रुपए के राजस्व का हो रहा है नुकसान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 11, 2025
crescent ad

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में चौका और ईचागढ़ थाना क्षेत्रों से कुल तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खनन विभाग ने जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू भंडारण ,परिवहन एवं अवैध निकसी को लेकर मिले शिकायत के आलोक में जिला खनन विभाग टीम ने चौका थाना अंतर्गत पातकोम में औचक निरीक्षण कर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया।

वहीं दूसरी तरफ खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर छापामारी कर दो अवैध बालू लदे ट्रेक्टर जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दे कि ईचागढ़ और चौका में खनन विभाग की करवाई लगातार देखने को मिल रही है। जहां बड़े पैमाने में अवैध बालू लदा हाईवा, ट्रैक्टर एवं अवैध बालू भंडारण को जप्त किया गया हैं। हालांकि, खनन विभाग की कार्रवाई के बावजूद भी अवैध बालू माफियाओं का खेल जारी है। यह लूट न केवल पर्यावरणीय आपदा को न्योता दे रही बल्कि भविष्य के पीढ़ियों की नींव को भी झंकझोर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *