
Adityapur : आदित्यपुर-1 के वार्ड संख्या 17 स्थित हरिओम नगर में रविवार को वरिष्ठ समाजसेवी एवं आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के पदाधिकारी रहे स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद सिंह के श्रद्धाकर्म का आयोजन किया गया।
शाम छह बजे आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने रघुनाथ प्रसाद सिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी।
वे शहीद रामछवि सिंह के आदर्शों पर चलते हुए क्षेत्र की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। राजद एवं कुशवाहा संघ से जुड़े रहने के साथ-साथ वे समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए भी जाने जाते थे।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि रघुनाथ प्रसाद सिंह का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, छविनाथ प्रसाद, रामानंद भक्त, एसडी प्रसाद, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, रामचंद्र पासवान, अरविंद कुमार, शैलेंद्र कुमार, जवाहरलाल सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, मजदूर नेता ओमप्रकाश, शिक्षाविद अनिल कुमार, सत्येंद्र प्रभात, प्रमोद गुप्ता, मिथिलेश झा, योगेंद्र गुप्ता, कृष्ण प्रसाद, नरेश यादव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

