• Mon. Jul 27th, 2026

Adityapur : विजय श्री कंपनी गेट पर झामुमो का प्रदर्शन,मजदूरों के हक की उठी आवाज

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 27, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उषा मोड़ स्थित विजय श्री कंपनी के मुख्य गेट पर सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेताओं और मजदूरों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कंपनी गेट के समक्ष नारेबाजी करते हुए मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी एवं श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन लंबे समय से मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व हुए आंदोलन के दौरान प्रबंधन ने मजदूरों की मांगें मानने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उसका पालन नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ी है।
नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस बार किसी बंद कमरे में समझौता नहीं होगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक को खुले मंच पर आकर लिखित आश्वासन देना होगा। इधर, प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *