• Tue. Jun 30th, 2026

मासस ने किया प्रेस वार्ता, कहा मुखिया पति को पिटाई को कुछ लोग दे रहे हैं राजनीतिक रंग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 10, 2022
crescent ad

 

संवादाता :नरेश विश्वकर्मा

गोपालपुर पंचायत के मुखिया शिखा नाग के पति सपन नाग के साथ मासस कार्यकर्ता द्वारा मारपीट मामले को लेकर सोमवार की सुबह मुगमा मोड़ स्थित मासस कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मासस नेताओं ने कहा कि बीते दिनों गोपालपुर पंचायत के मुखिया पति के साथ हुई घटना पर कुछ राजनीतिक दलों के नेता मासस को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है। उनलोगों का कहना है कि लाल झंडा को निरसा से उखाड़ कर फेंक देंगे। उनका यह सपना कभी पूरा नही होगा। यह झंडा पूरे विश्व में है। मासस मजदूर शोषित व असहाय लोगों का पार्टी है।

लाल झंडा पूरे विश्व मे फैला हुआ है। वार्ता का मुख्य वजह यह भी है कि जिनलोगों से ठगी हुई है उसके बारे में कोई दल कुछ नही बोल रही है। गरीब और असहाय लोगों से मुखिया पति द्वारा ठगी किया गया है। हमारी जिला व स्थानीय प्रशासन से यही मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें। प्रेसवार्ता में नेताओं द्वारा मारपीट करने वालों को तथाकथित कर संबोधित किया गया। जब उनसे यह सवाल किया गया कि मासस कार्यालय में मासस नेताओं द्वारा जो मारपीट किया उस संबंध में क्या कहेंगे। तो उनका कहना था कि वे इसका समर्थन नही करते है।

लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र में रामजी यादव तथा रोशन मिश्रा पर अभी मासस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई जो चर्चा का विषय बना हुआ था। प्रेसवार्ता के दौरान ठगी के दो भुक्तभोगी धीरज साव एवं मो समसुद्दीन के अलावे मासस कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *