• Mon. Sep 14th, 2026

पुरुलिया /सरायकेला : ग्राम पुलिस की सतर्कता से हत्या का खुलासा, बाइक पर शव ले जा रहे आरोपी को दबोचा, एसपी ने किया सम्मानित ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 14, 2026
crescent ad
पुरुलिया :बलरामपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पुलिस की सतर्कता से हत्या के एक मामले का खुलासा हुआ है। ग्राम पुलिस कर्मी लक्ष्मीकांत कुमार ने ड्यूटी के दौरान मोटरसाइकिल पर शव ले जा रहे आरोपी को पकड़वाया। जिला पुलिस ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया है।
जानकारी के अनुसार 12 सितंबर की रात ड्यूटी पर तैनात ग्राम पुलिस लक्ष्मीकांत कुमार को एक मोटरसाइकिल की गतिविधि संदिग्ध लगी। रोककर जांच की तो पिछली सीट पर शव रखा था। तत्काल बलरामपुर थाने और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बलरामपुर थाना में 13 सितंबर 2026 को FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुरुलिया एसपी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई और समय रहते सूचना देना ही इस खुलासे में अहम रहा, जो जिम्मेदार और पेशेवर पुलिसिंग का उदाहरण है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *