
Saraikela : सरायकेला स्थित इंद्रटांडी के दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष दुर्गापूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें इंद्रटांडी के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हुए।
सर्वसम्मति से दुर्गापूजा आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। पार्थ सारथी आचार्य को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं बबन सिंह, प्रभात कुमार सतपथी, देवराज सारंगी, अर्थो दास एवं दीपक पाणिग्रही को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। शंभू आचार्य को सचिव, मलय आचार्य को सह सचिव, रंजीत कुमार आचार्य को कोषाध्यक्ष तथा तपन आचार्य को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा सुबोध पाणिग्रही, राज बागची, सनद आचार्य, दिलीप आचार्य, उज्ज्वल सिंह एवं ताराचंद राणा को संरक्षक बनाया गया। वहीं शिवू पाणिग्रही, विष्णु देव आचार्य, शिवम नायक, राकेश आचार्य, संजय सारंगी, गणेश मिश्रा एवं सनत आचार्य समेत करीब 100 लोगों को कमेटी का सदस्य बनाया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इंद्रटांडी के सभी निवासी दुर्गापूजा आयोजन में सदस्य के रूप में शामिल होंगे। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि पूजा महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सहयोग के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए जल्द ही विभिन्न समितियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। स्थानीय लोगों ने भी पूजा आयोजन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
