• Fri. Apr 17th, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि योजना: अयोग्य लाभुकों से वसूली की रकम बढ़ सकती है

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2025
crescent ad

 

केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जो कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए प्रतिवर्ष तीन किस्तों में 6000 की राशि उनके खाते में देती है जिससे किसानों को कृषि कार्य में सहयोग मिलता है ऐसे लाभकारी योजना का गैर कानूनी तरीके से और तथ्यों को छुपा कर बहुत से ऐसे अयोग्य लाभुक है जो इसका लाभ ले रहे है।

 

अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर अंचल अंतर्गत ऐसे लाभुकों का भौतिक सत्यापन कराया जिससे अयोग्य लाभुकों द्वारा अभी तक लगभग 70 लाख उनके खाते में जा चुका है एवं 145 मृतकों के खाते में भी सम्मान निधि का पैसा जाता था मृतकों के खाते में सम्मान निधि का पैसा रोकने के लिए अंचल अधिकारी द्वारा मृतकों का खाता बंद करने के लिए पूर्व में अपर समाहर्ता धनबाद को भी इसकी लिखित सूचना दी गई थी।

 

अंचल अधिकारी ने बताया कि अभी तक 46 गांव का भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है एवं 23 गांव की भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है अनुमान है कि वसूली की रकम बढ़ सकती है उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे परिवार भी हैं जिसमें एक ही परिवार में तीन से चार लोग योजना का लाभ ले रहे हैं, यह आपराधिक षडयंत्र की श्रेणी में आता है l

 

साथ ही यह भी बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राशि का वसूली पीएम किसान पोर्टल से ही की जाएगी जिसका विकल्प पोर्टल पर उपलब्ध है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *