• Fri. May 1st, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता कई कार्यक्रम में शामिल होकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिया संदेश

admin's avatar

Byadmin

Jun 6, 2025
crescent ad

 

भाजपा नेत्री सह ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका शेफाली गुप्ता विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम में शामिल होकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संदेश दिया।

कटकमसांडी प्रखण्ड के पंचायत रेबर स्थित अटल कलाम इन्नोवेटिव स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित पौधारोपण जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित हुई। विद्यालय परिवार, छात्र- छात्राएं एवं अभिभावकगण के साथ मिलकर पौधारोपण की। उसके बाद जन जागरण केंद्र, हजारीबाग में उत्कर्ष स्माॅल फाइनेंस बैंक द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता सम्मिलित हुई।

इस अवसर पर स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत हुई! उसके तत्पश्चात सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यलय में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण अभियान में सम्मिलित हुई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने हरियाली महोत्सव के तहत 1.50 लाख पौधा लगाने के लिए संकल्प लिया। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने प्रकृतिक संवर्धन एवं संरक्षण हेतु इस अभियान में तत्पर रहने भरोसा दी। उसके बाद हज़ारीबाग झील परिसर में पश्चिमी वन प्रमंडल द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई।

इस दौरान शेफाली गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वृक्षारोपण करने की अपील की। संबोधन में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण सिर्फ किताब का हिस्सा नहीं है। ये हमारा जीवन का आधार है। मोबाइल, इंटरनेट एंव अन्य जरूरतमंद चीजों के बिना कुछ समय रह सकते हैं। लेकिन हवा, पानी एवं पर्यावरण द्वारा प्राप्त अमुल्य चीजों के बिना नहीं रह सकते हैं।

इस लिए पर्यावरण की संवर्धन एवं संरक्षण करना बहुत जरूरी है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। इसलिए एक पौधा अवश्य लगाएं और पर्यावरण की रक्षा करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *