• Thu. Apr 23rd, 2026

एनटीपीसी केरेडारी के केडी परियोजना कोयला उत्पादन क्षेत्र में हो रहा है मिल का पत्थर साबित :- जी एम।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 3, 2025
crescent ad

 

 

रिपोर्ट:- बालमुकुंद दास

 

केरेडारी: एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने 1 फरवरी 2025 को पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर केरेडारी परियोजना के प्रमुख शिव प्रसाद ने संवाददाताओं को परियोजनाओं की प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने परियोजना की शुरुआत से अब तक की यात्रा उसकी प्रमुख उपलब्धियों और स्थानीय समुदाय के लिए उसके योगदान पर प्रकाश डाला।

 

उन्होंने बताया कि एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खनन परियोजना का उद्देश्य न केवल कोयला उत्पादन को बढ़ावा देना है बल्कि परियोजना प्रभावित गांवों के सर्वांगीण विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों और स्थानीय समुदायिक विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

 

समारोह में कुल 25 रिपोर्टरों ने भाग लिया, जो विभिन्न हजारीबाग जिला प्रमुख समाचार पत्रों और मीडिया हाउसों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। संवाददाता इस अवसर पर श्री प्रसाद द्वारा दी गई जानकारी से बेहद प्रभावित हुए। रिपोर्टरों ने परियोजनाओं की पारदर्शिता और समुदाय के साथ उनके समन्वय की सराहना की।

 

उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी पूर्ण बैठकों से उन्हें वास्तविक स्थिति को समझने और सही तथ्यों को जनता तक पहुंचाने में मदद मिलती है। समारोह के दौरान एक सकारात्मक और सहयोगपूर्ण माहौल बना, जिसमें सभी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा किए गए इस आयोजन की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे समारोह की उम्मीद जताई।

 

सभी पत्रकारों बंधुओं ने देश एवं प्रखंड के हित में कार्यरत एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना को हर संभव सकारात्मक साथ देने की बात कही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *