• Sat. May 2nd, 2026

कयास : सुशीला कार्की हो सकती हैं नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री, Gen Z ने लगाई मुहर, BHU से की है पढ़ाई

admin's avatar

Byadmin

Sep 11, 2025
crescent ad

 

 

*काठमांडू :* बीती 8 और 9 सितंबर को नेपाल में ‘जेन-जी’ यानी युवाओं के देशव्यापी उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी. कई मंत्रियों के साथ खुद प्रधानमंत्री ओली को भी इस्तीफा देना पड़ा था.

*सुशीला कार्की को पीएम पद के लिए सबसे ज्यादा समर्थन* आंदोलनकारियों ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया है. अगर इस पर अंतिम मुहर लगती है तो कार्की देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी. इससे पहले साल 2016 में नेपाल के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनकर वह इतिहास रच चुकी हैं.

बुधवार को जेन जी आंदोलन से जुड़े लोगों ने वर्चुअल मीटिंग बुलाई थी, जिसमें अंतरिम प्रधानमंत्री के नामों पर चर्चा हुई. आंदोलन का सबसे लोकप्रिय चेहरा और प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार रहे बालेन शाह ने कई बार संपर्क करने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया. जिसके बाद कई अन्य नामों पर चर्चा हुई, जिनमें सुशीला कार्की को सबसे ज्यादा लोगों ने समर्थन दिया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *