• Wed. Feb 25th, 2026

महाभारत में ‘शकुनी‌ मामा’ का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का निधन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 5, 2023

 

*नयी दिल्ली :* महाभारत में ‘शकुनी‌ मामा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए वेटरन एक्टर गूफी पेंटल के निधन की खबर ने हर किसी को फिर से गमगीन कर दिया. गूफी का मुम्बई के‌ अस्पताल में निधन हुआ है.

गूफी पेंटल के भतीजे हितेन‌ पेंटल ने एबीपी न्यूज़ को ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उम्र संबंधी क‌ई‌ बीमारियों‌ से जूझ रहे गूफ़ी पेंटल का हार्ट अटैक से आज सुबह 9 बजे के करीब निधन हुआ है.

गूफ़ी पेंटल पिछले‌ लगभग 10 दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि दो दिन से उनकी तबीयत में काफ़ी सुधार देखा जा रहा था और ऐसे में उनके घर वालों को उनके स्वस्थ होकर घर जाने‌ की उम्मीद बंधी थी. लेकिन आज वे जिंदगी की जंग हार गए. उनका अंतिम संस्कार आज शाम‌ 4 बजे के करीब ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *