• Mon. Mar 2nd, 2026

जेपीएल के एजीएम के जवान बेटे के शनिवार शाम टीपाखोल डैम में डूबने से मौत हो गई मौत ,दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 20, 2023

 

रायगढ़। जेपीएल के एजीएम के जवान बेटे के शनिवार शाम टीपाखोल डैम में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने 4 दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गया युवक चंडीगढ़ में नौकरी करता था और उसके रायगढ़ आने की जानकारी उनके स्वजनों को भी नहीं थी। रविवार सुबह गोताखोर टीम रेस्क्यू कर जलमग्न युवक की तलाश आरंभ की जहां गहरे पानी से युवक के शव को बाहर निकाला गया।

जानकारी मुताबिक जिंदल पावर लिमिटेड तमनार में एजीएम के रूप में सेवारत अजय शर्मा का बेटा शेखर शर्मा (25) पंजाब के चंडीगढ़ में नौकरी करता था शेखर रायगढ़ आया मगर इसकी सूचना उसने अपने परिवार वालों को नहीं दी। वह शनिवार शाम अपने 4 दोस्तों के साथ पार्टी मनाने टीपाखोल डैम गया।

जानकारी के अनुसार शेखर डैम में नहा रहा था तभी वह गहरे पानी के समा गया। शाम लगभग साढ़े 5 बजे शेखर को टीपाखोल डैम में डूबते देख उसके दोस्त बदहवासी में भागने लगे आसपास के लोगों के पूछने पर उन्होंने हादसे की जानकारी दी तो मामला पुलिस तक पहुंचा।

वहीं जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के एजीएम अजय शर्मा को जब सूचना मिली कि उनका बेटा टीपाखोल डैम में डूब गया है तो पहले उन्होंने विश्वास नहीं किया, क्योंकि शेखर ने चंडीगढ़ से रायगढ़ आने की जानकारी उनको नहीं दी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ डैम का निरीक्षण किया। चूंकि देर शाम तक अंधेरा छा गया था इसलिए डैम में डूबे शेखर की पतासाजी के लिए पुलिस ने गोताखोर टीम की सहायता ली।

वहीं रविवार को गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू करते हुए टीपाखोल डैम में युवक की तलाश में जुट गए। जहां कड़ी मशक्कत के बाद लापता युवक की लाश बरामद हुई। जानकारी के अनुसार युवक तैरना जानता था फिर वो पानी में कैसे डूब गया इसे लेकर लोग आश्चर्य जता रहे हैं। कोतरा रोड पुलिस युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *