• Fri. Apr 17th, 2026

चट्टीबरियातु ऋत्विक कोल माइन्स में 10 दिनों से धधक रही आग, अब तक काबू नहीं

admin's avatar

Byadmin

Mar 2, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी/: ऋत्विक कंपनी की चट्टीबरियातु कोल माइन्स में कोयले के ढेर में लगी आग पिछले करीब दस दिनों से लगातार धधक रही है, लेकिन अब तक उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

सूत्रों के अनुसार, कोयले के बड़े स्टॉक में लगी आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग से लगातार धुआं निकल रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में गंभीर लापरवाही बरती गई है। यदि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाते, तो आग को शुरुआती दौर में ही नियंत्रित किया जा सकता था।

दमकल और प्रबंधन की टीमें मौके पर मौजूद हैं, लेकिन आग की तीव्रता और कोयले के बड़े भंडार के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *