• Fri. Apr 17th, 2026

रांची में प्रथम जिला स्तरीय हैंडबॉल बालक-बालिका प्रतियोगिता संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Mar 2, 2026
crescent ad

 

 

रांची जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय हैंडबॉल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में रांची हैंडबॉल टीम ने रातू हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर को 4/2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में आरटीसी हाई स्कूल, बूटी ने रातू हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर को 6/4 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार हटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओम शंकर गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि खेल से अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास होता है।प्रतियोगिता में बालक वर्ग से दिलीप उरांव एवं बालिका वर्ग से दिव्या एक्का को “बेस्ट प्लेयर” अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।यह सफल आयोजन सचिव विष्णु कुमार महतो के अथक प्रयास और समर्पण के कारण संभव हो सका। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *