• Tue. Apr 21st, 2026

तीसरे दिन भी जारी रहा मुकेश कुमार का आमरण अनशन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

पुटकी। नियोजन समेत 10 वर्षो का जुर्माना राशि भुगतान की मांग को ले पीबी एरिया के मेन गेट के समक्ष पुटकी मोड़ निवासी मुकेश कुमार रजक का आमरण अनशन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी है। शारिरिक रूप से दिव्यांग श्री रजक ने पीबी एरिया प्रबंधन को प्रेषित पत्र में लिखा है कि पिछले 35 वर्षो से वह और उनके पिताजी ( अब स्वर्गीय ) बीसीसीएल पीबी एरिया कार्यालय, गेस्ट हाउस, गाड़ी के कपड़े व अन्य की धुलाई, साफ सफाई, प्रेस रियायती दर पर करते आ रहे थे। अचानक पीबी एरिया प्रबंधन ने वर्ष 2014 से काम बंद करा दिया। जिसके कारण हमारे परिजनों के समक्ष भूखों मरने की स्थिति उत्पन हो गई हैं। पत्र में कहा उसे मानवीय आधार पर नियोजन एवं 10 वर्षों का जुर्माना राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
इधर स्वास्थ्य जांच कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि लगातार स्वास्थ्य गिर रहा है। प्रशासन जल्द पहल नही करती है तो पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराना होगा। आमरण अनशन पर बैठे पीड़ित को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका अनशन जारी है। पुटकी सीओ विकास आनंद ने बताया की मामले को सम्बंधित उच्च अधिकारियों को अग्रसर किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *