
जमशेदपुर । झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं गिरिडीह के विधायक सह झारखंड सरकार के प्रमुख कैबिनेट मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के उपरांत शोकाकुल झामुमो केंद्रीय नेतृत्व ने खान एवं खनिज (विकास एवम विनिमयन) संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में विगत 07.09.2026 को राज्य के प्रत्येक प्रखंड एवं नगर निकायों के कार्यालयों में किये जाने वाले पूर्वनिर्धारित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को रद्द कर दिया था । इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का पुनर्निर्धारण केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी 19.09.2026 (शनिवार) को किया गया है ।
झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने केंद्र सरकार के द्वारा राज्य सरकारों पर थोपी गई काले कानून के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के सभी विधायकों,पूर्व विधायकों,पूर्व सांसद, केंद्रीय पदाधिकारीयों,केंद्रीय सदस्यों,जिला कार्यसमिति सदस्यों,महानगर संयोजक मंडली के सभी सदस्यों,नगर समिति सहित सभी शाखा समितियों ,प्रखंड समिति सहित सभी पंचायत समितियों के पदाधिकारियों ,सभी झारखंड आंदोलनकारियों, बुद्धिजीवियों, विभिन्न स्तर के

जनप्रतिनिधियों,सभी वरिष्ठ नेत्रियों एवं नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से आगामी 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों को पूर्ण सफल बनाने हेतु पुनः जनजागरण अभियान में जुट जाने का आह्वाहन किया है । साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व में निर्धारित किए गए सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों पर होने वाले कार्यक्रमों में मनोनीत किए गए सभी पर्यवेक्षक पूर्व की भाती यथावत रहेंगे ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
