• Thu. Apr 23rd, 2026

Saraikela : मजदूर का बेटा बना जिला सेकंड टॉपर: अभावों के बीच आकाश ने लिखी सफलता की नई इतिहास

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 23, 2026
crescent ad
सरायकेला – “हौसले बुलंद हों तो गरीबी कभी आड़े नहीं आती।” इस बात को सच कर दिखाया है सरायकेला-खरसावां जिले के बालीगुमा गाँव के एक मेधावी छात्र आकाश कुम्भकार ने। जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में आकाश ने पूरे जिले में 97.60 % लाकर दूसरा स्थान (District Second Topper) हासिल कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आकाश एक बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता सुभाष कुम्हार एक दिहाड़ी मजदूर हैं, जो दिन-भर कड़ी मेहनत कर अपने बच्चों की शिक्षा के लिए संसाधन जुटाते हैं। माता सरस्वती देवी ने भी तंगी के बावजूद बच्चों की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी माता-पिता का पूरा ध्यान बच्चों की शिक्षा पर केंद्रित रहा।
सफलता की यह कहानी आकाश से ही शुरू नहीं होती। उनके बड़े भाई सूरज कुंभकार ने भी वर्ष 2020 की मैट्रिक परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान (3rd Rank) प्राप्त किया था। अब छोटे भाई आकाश ने एक कदम आगे बढ़कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए आकाश ने अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में भी साझा किया। आकाश का सपना है कि वह बड़े होकर डॉक्टर बनें और समाज के गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करें।
“मेरे पिता ने मजदूरी करके हमें पढ़ाया है। मैं उनकी मेहनत को बेकार नहीं जाने देना चाहता था। मेरा लक्ष्य डॉक्टर बनकर उन लोगों की मदद करना है जिनके पास इलाज के पैसे नहीं होते।” > — आकाश कुम्भकार, जिला सेकंड टॉपर
आकाश की इस उपलब्धि पर पूरे बालीगुमा गाँव में खुशी का माहौल है और लोग इस मेधावी छात्र की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *