• Fri. May 1st, 2026

केरेडारी के जोरदाग में धूमधाम से मना मंडा पर्व । 2 दर्जन से अधिक शिव भक्तों ने की फुलसुंदी, बनस झूला से की गई पुष्पवर्षा

admin's avatar

Byadmin

Jun 6, 2025
crescent ad

 

रिपोर्टिंग  : बालमुकुंद दास केरेडारी हजारीबाग झारखंड

केरेडारी : प्रखंड के पचड़ा पंचायत के जोरदाग गांव में गुरुवार को शिव उपासना का पर्व मंडा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालु दिन भर उपवास रखकर लोटन सेवा की। साथ ही विधि-विधान से परोहित द्वारा शिव-पार्वती की पूजा व कलश स्थापना करवाया गया। मंडा पूजा के दौरान लगभग दो दर्जन से अधिक शिव भक्तों ने दहकते अंगारों में फुलसुंदी किया। जिसके बाद शुक्रवार अहले सुबह बनस झूला किया। इसके पूर्व फुलखुंदी का उद्घाटन प्रमुख सुनीता देवी व छऊ नृत्य का उद्घाटन पूजा समिति का अध्यक्ष जागेश्वर साव द्वारा फीता काट कर किया गया।

 

दूर दराज के लोग आए थे कार्यक्रम देखने

 

छऊ नृत्य बंगाल की महिला व पुरुष टीम के कलाकारों कलाकारों द्वारा आकर्षक छऊ नृत्य पेश कर ग्रामीणों को मंत्र मुग्ध हो गए। पूजा को सफल बनाने वालों में अध्यक्ष जागेश्वर साव,सचिव दिनेश महतो,कोषाध्यक्ष प्रेम साव आदि समेत कई लोगों मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *