
सरायकेला:*- सोमवार 15 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला के द्वारा *कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय* में *राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस* का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूल की वार्डन, *डॉ. विशाल कुमार*, *डॉ. कुमारी माधुरी* एवं बीपीएम *रवि मिश्रा* मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान विद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
डॉ. विशाल कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि _“पेट में कीड़े होने से बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, भूख न लगना और पढ़ाई में मन न लगने जैसी समस्याएं होती हैं। एल्बेंडाजोल की गोली साल में दो बार खाने से कृमि से मुक्ति मिलती है और बच्चे स्वस्थ व सक्रिय रहते हैं।”_
डॉ. कुमारी माधुरी ने बताया कि 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोर-किशोरियों को यह दवा निःशुल्क दी जा रही है। बीपीएम रवि मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में छात्राओं को दवा खिलाने के बाद आधे घंटे तक निगरानी में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को यह दवा अवश्य खिलाएं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
