• Thu. Feb 19th, 2026

सरायकेला: वार्ड संख्या 9 से कालीचरण साहू ने किया नामांकन, ‘मॉडल वार्ड’ बनाने का भरा दम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 3, 2026

सरायकेला: नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल फूँक दिया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 से भावी उम्मीदवार कालीचरण साहू ने अपने समर्थकों के भारी हुजूम के साथ निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

​नामांकन के दौरान कालीचरण साहू के साथ उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी करते हुए जीत का भरोसा जताया। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए साहू ने अपनी भावी योजनाओं और प्राथमिकताओं को साझा किया।

​मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कालीचरण साहू ने कहा कि एक लंबे अंतराल और आंतरिक खींचतान के बाद नगर पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा:
​”यह चुनाव वार्ड की जनता के लिए अपने भाग्य का फैसला करने का एक सुनहरा मौका है। लंबे समय से रुकी हुई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना मेरी प्राथमिकता होगी।”

​साहू ने स्पष्ट किया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो वे निम्नलिखित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करेंगे:
वार्ड में व्याप्त सप्लाई पानी की किल्लत को दूर करना सबसे प्रमुख मुद्दा है।
​खराब सड़कों और जर्जर नालियों की मरम्मत कर उन्हें दुरुस्त करना।
​वार्ड की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना ताकि संक्रमण और गंदगी से मुक्ति मिल सके।
​ कालीचरण साहू ने संकल्प लिया कि वे वार्ड संख्या 9 को सरायकेला के एक ‘मॉडल वार्ड’ के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *