• Fri. Apr 17th, 2026

JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025: सरायकेला के 8 केंद्रों पर 19 अप्रैल को परीक्षा, BDO और सेंटर सुपरिटेंडेंट ने किया निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Apr 17, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : झारखंड लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में नामित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण संबंधित सेंटर सुपरिटेंडेंट द्वारा किया गया।

 

यह परीक्षा दिनांक 19 अप्रैल 2026 को जिले के कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इसी क्रम में KVPS CM SOE (Girls), सरायकेला परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुचाई श्री साधु चरण देवगम द्वारा किया गया। वहीं, श्रीनाथ कॉलेज एजुकेशन, आदित्यपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी, खरसावां श्री प्रधान मांझी द्वारा किया गया।

 

इसके अतिरिक्त अन्य सेंटर सुपरिटेंडेंट द्वारा भी जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सेंटर सुपरिटेंडेंट द्वारा परीक्षा संचालन से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ करने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *